सीएम ने किया सागर में पिछड़ा वर्ग महाकुंभ का शुभारंभ
नवदुनिया सागर मध्यप्रदेश। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पिछड़ा वर्ग महाकुंभ का शुभारंभ किया, इसके साथ ही उन्होंने रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार का वितरण किया। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि - मैं प्रस्ताव रखना चाहूता हूं, इस सभा में प्रस्ताव पास होना चाहिए। पिछड़े वर्ग के आयोग को संवैधानिक आयोग का दर्जा होना चाहिए। जब यह प्रस्ताव भाजपा सरकार संसद में ले गई तो कांग्रेस के राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लिए लोगों ने इस रोक लिया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के कदमों को रोकने की कोशिश मत करो, आज नहीं तो कल उसे संवैधानिक दर्जा मिल जाएगा। उन्होंने सभी से कहा कि हमें पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाना है।
पिछड़ा वर्ग अन्न का भंडार भरने वाले लोग है। पिछड़ा वर्ग के 5973 करोड़ रुपए की योजनाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा में सरकार मदद करेगी, इसके साथ ही इनके लिए छात्रावास भी खोले जाएंगे। अपने बच्चों को पढ़ाने में कोई कसर न छोड़े। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अनुरक्षण भत्ता दोगुना करने की बात कही।
सीएम ने कहा कि सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव मदद करेगी। बच्चों के लिए कोचिंग की सुविधाएं भी बढाई जाएगी। विदेश जाने वाले 50 बच्चों का खर्च भी सरकार उठाएगी। जो सबसे पीछे रह गए है उनका अधिकार सबसे पहले हैं। इतना ही नहीं पिछड़ा वर्ग के लोगों को स्वरोजगार के लिए भी मदद की जाएगी।
समारोह में कान्ति पटेल, आशा साहू, माया विश्वकर्मा, अलका सैनी, बबिता परमार, यमुना कछावा, प्रीति सेन, कुसुम महदेले (जबलपुर), सूरज सिंह मारण, डॉ जेके यादव, नारायण सिंह डागोर, राजेश दोडके, डॉ. भगवान भाई पाटीदार, काशीराम यादव और महेन्द्र कटियार को रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार-2015 दिया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
https://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/sagar-cm-launches-backward-class-mahakumbh-in-sagar-city-1706242?utm_source=naidunia&utm_medium=mp&utm_campaign=p1#
राज्यस्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र से वर्ष 2017-18 में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर पद के लिये 19, पटवारी के लिये 16 और अन्य शासकीय पदों के लिये 8 प्रशिक्षणार्थी चयनित हुए हैं। समारोह में इन सभी चयनित उम्मीदवारों को भी सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं