इंदौर में आईपीएल मैचों को लेकर सट्टा संचालक गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार इंदौर में आईपीएल मैचों को लेकर सट्टा संचालक गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार आईपीएल मैचों को लेकर सट्टा चलाने वाले गिरोह के सदस्य पुलिस हिरासत में News18 Madhya Pradesh Updated: May 12, 2018, 8:21 PM IST आईपीएल के एक-एक बॉल पर पूरे देश भर में सट्टा चल रहा है. इस बीच सट्टा संचालकों और पुलिस के बीच जगह-जगह आंख मिचौली चल रही है. इंदौर में अभी दो आईपीएल मैच होने हैं. इन मैचों को लेकर सट्टेबाज सक्रिय हो चुके हैं. सर्व सुविधा युक्त एक फ्लेट में चल रहे सट्टा गिरोह का इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया.यहां से पुलिस ने सट्टा संचालन गैंग के तीन सदस्यों को यहां से गिरफ्तार किया.पकड़े गए आरोपियों से कई बड़े सटोरियों के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है. जल्दी इस पूरे मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. इंदौर में होने वाले दो आईपीएल मैच को देखते हुए जहां इंदौर के सट्टा संचालित करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं. वही इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस भी लगातार मुखबिर तंत्र के माध्यम से सटोरियों पर नकेल कसती नजर आ रही है. शनिवार को कनाड़िया थाना क्षेत्र के सर्व संविद नगर में क्रिकेट का सट्टा संचालित करने वाले तीन सटोरियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सटोरियों में विकास, भरत, प्रतीक से 9 मोबाइल फोन, एक एलसीडी टीवी और हजारों रुपये नगद जब्त की है.वहीं लाखों रुपए का लेनदेन का हिसाब बरामद किया है.
इंदौर में आईपीएल मैचों को लेकर सट्टा संचालक गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
आईपीएल के एक-एक बॉल पर पूरे देश भर में सट्टा चल रहा है. इस बीच सट्टा संचालकों और पुलिस के बीच जगह-जगह आंख मिचौली चल रही है. इंदौर में अभी दो आईपीएल मैच होने हैं. इन मैचों को लेकर सट्टेबाज सक्रिय हो चुके हैं. सर्व सुविधा युक्त एक फ्लेट में चल रहे सट्टा गिरोह का इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया.यहां से पुलिस ने सट्टा संचालन गैंग के तीन सदस्यों को यहां से गिरफ्तार किया.पकड़े गए आरोपियों से कई बड़े सटोरियों के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है. जल्दी इस पूरे मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.
इंदौर में होने वाले दो आईपीएल मैच को देखते हुए जहां इंदौर के सट्टा संचालित करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं. वही इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस भी लगातार मुखबिर तंत्र के माध्यम से सटोरियों पर नकेल कसती नजर आ रही है. शनिवार को कनाड़िया थाना क्षेत्र के सर्व संविद नगर में क्रिकेट का सट्टा संचालित करने वाले तीन सटोरियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सटोरियों में विकास, भरत, प्रतीक से 9 मोबाइल फोन, एक एलसीडी टीवी और हजारों रुपये नगद जब्त की है.वहीं लाखों रुपए का लेनदेन का हिसाब बरामद किया है.

कोई टिप्पणी नहीं