ब्रेकिंग न्यूज़

हमारी वेबसाइट पर आपका स्वागत है

गांधी जी के बाद सफाई के लिए सबसे ज्यादा काम किया है मोदी ने किया है शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के स्वच्छता अवॉर्ड सौंपे गए. स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को सरकार ने सम्मानित भी किया. कार्यक्रम में सीएम शिवराज और उमा भारती ने पीएम मोदी और सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. इस दौरान शिवराज ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद अगर किसी ने सफाई के लिए काम किया है तो वो पीएम मोदी हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि मध्य प्रदेश 2 अक्टूबर 2018 तक पूरी तरह से ओडीएफ हो जाएगा. देश भर की डेडलाइन भले ही 2019 हो लेकिन एमपी 2018 में ही ओडीएफ घोषित किया जाएगा. इसके लिए सीएम ने अफसरों से तेजी से काम करने की अपील की.

इस दौरान उमा भारती ने मंच से सीएम शिवराज के काम की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे देश में ओडीएफ को लेकर सबसे अच्छा काम एमपी में हो रहा है. नर्मदा अभियान को लेकर भी उमा भारती ने सीएम शिवराज की तारीफ की. उमा भारती ने कहा कि देश में पहले अफसरों की तारीफ करने से सरकार और मंत्री कतराते थे लेकिन अच्छे अफसरों को क्रेडिट मिलना चाहिए.

इस कार्यक्रम में स्वच्छता के लिए अवार्ड दिए गए. जिनमें,

1- ज़िला पंचायत सीईओ - 8
2- जनपद पंचायत सीईओ - 4
3- ज़िला समन्वयक - 2
4- जनपद समन्वयक- 3
5- सरपंच - 3
6- स्वच्छाग्रही - 7

कार्यक्रम में सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना महात्मा गांधी से की. सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद अगर किसी ने सफाई के लिए काम किया है तो वो पीएम मोदी हैं. सीएम शिवराज सिंह ने अपील की कि प्रदेश को 2 अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ करना है. इसके लिए अधिकारी जुट कर काम करें.

कोई टिप्पणी नहीं