ब्रेकिंग न्यूज़

हमारी वेबसाइट पर आपका स्वागत है

रेत माफिया का पुलिस पार्टी पर हमला, ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए


रेत माफिया का पुलिस पार्टी पर हमला, ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए
अवैध खनन के बाद रेत लेकर जाता एक ट्रैक्टर
Dushyant Sikarwar | News18 Madhya Pradesh
Updated: May 12, 2018, 8:10 PM IST
मुरैना जिले में रेत माफिया लगातार रेत का अवैध उत्खनन कर प्रशासन को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान रेत का अवैध रूप से खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया. पुलिस पार्टी अभी कार्यवाही करने में ही जुटी थी कि रेत माफिया के लोगों ने उसपर हमला कर दिया.हमलावर आरोपियों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए.
रेत माफिया द्वारा पुलिस टीम पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है. लेकिन हर बार जांच और कार्यवाही के नाम पर पुलिस प्रशासन लीपापोती में जुट जाता है. शुक्रवार की रात भी सबलगढ़ थाना के बटेश्वरा घाट पर रेत की अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जा रही थी. उन पर कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस टीम ने चालक सहित पकड़ लिया. गश्ती पुलिस पार्टी इस ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सबलगढ़ थाने ले जा रही थी. तब ही रास्ते में दर्जन भर सशस्त्र लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित आरोपी को छुड़ा लिया और फरार 

कोई टिप्पणी नहीं