ब्रेकिंग न्यूज़

हमारी वेबसाइट पर आपका स्वागत है

विदिशा में राघवजी कालोनी की रहने वाली बीई की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भोपाल मध्यप्रदेश ।  एमपी नगर स्थित फ्रीम गर्ल्स हॉस्टल में रहकर टीआईटी कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। विदिशा की रहने वाली बीई की छात्रा की शुक्रवार तड़के संदिग्ध परिस्थिति में भोपाल के रेडक्रास अस्पताल में मौत हो गई।  मौत के बाद सुबह हॉस्टल की संचालक और वार्डन छात्रा का शव लेकर उसके घर विदिशा में राघवजी कालोनी पहुंची। जहां परिजनों ने आशंका जताते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। बाद में विदिशा जिला अस्पताल में कोतवाली पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम कराया ।
हॉस्टल की संचालिका प्रतिभा सिंह ने बताया है कि विदिशा की राघवजी कालोनी निवासी 21 वर्षीय निशा नरवरिया उनके हॉस्टल में रहती थी। सोमवार को वह अपने घर विदिशा गई थी। बुधवार रात करीब 2 बजे हॉस्टल लौटी और सो गई। सुबह उसकी परीक्षा थी। उठने में देर हुई तो सहेलियों ने जगाया। उसका स्वास्थ्य खराब था।
रेडक्रास अस्पताल में इलाज के बाद हॉस्टल वापस आ गई। दोपहर तबीयत बिगड़ने पर फिर उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने लो बीपी की शिकायत बताई। इलाज के बाद हॉस्टल आ गई। गुरुवार रात करीब 2 बजे फिर स्वास्थ्य खराब होने पर रेडक्रास अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर उसे आईसीयू में शिफ्ट कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। प्रतिभा सिंह ने बताया कि इस दौरान परिजनों का फोन नहीं लगा तो वह शव लेकर वे खुद विदिशा पहुंचीं।
संचालिका पर झूठ बोलने का लगाया आरोप -
निशा के भाई आशीष ने कहा कि बुधवार की दोपहर उन्होंने निशा को यात्री बस में बिठाकर भोपाल भेजा था। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य थी। वह शाम 5 बजे हॉस्टल में पहुंच गई थी॥ लेकिन संचालिका रात को 2 बजे हॉस्टल में पहुंचना बता रही हैं। उन्होंने बताया कि निशा हॉस्टल का किराया लेने आई थी। उसने सवाल उठाए कि निशा के बीमार होने की सूचना हास्टल ने क्यों नहीं दी। संबंधित अस्पताल में पीएम नहीं कराया और खुद शव लेकर आईं, जिससे संदेह पैदा होता है।

कोई टिप्पणी नहीं